अवैध खनन पर चला माइनिंग अफसर का डंडा,
दो स्टोन क्रेशर सीज कर दी एफआईआर!
रिपोर्ट:अरूण कश्यप
हरिद्वार। अवैध खनन की सूचना पर जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम ने कार्रवाई करते हुए दो स्टोन क्रेशर को सीज कर स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी,
जानकारी देते हुए जिला खान ने बनाया कि बताया कि गुरुवार की देर रात्रि सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि लक्सर तहसील क्षेत्र के अवनी और एस.एस. स्टोन क्रेशर पर बड़ी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है ,इसके बाद आज शुक्रवार को खनन निरीक्षक मनीष परिहार को साथ लेकर दोनों स्टोन क्रेशर का स्थलीय निरीक्षण किया गया,
इन दोनों स्टोन क्रेशर को अनियमिताओं और अवैध खनन के चलते मई के महीने में ही सीज कर दिया गया था, लेकिन नियमों का उलंघन करते हुऐ इन स्टोन क्रेशर की सील तोडकर अवैध रूप से खनन सामग्री ली जा रही थी, जिसके पुख्ता प्रमाण भी मिले हैं,
इसके बाद लक्सर कोतवाली में इन दोनों स्टोन क्रशर के संचालकों के नाम मुकदमा दर्ज कराया गया है,



