दीपांशु शर्मा बने जिला संयोजक,
भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी।
रिपोर्ट: साहिल लांबा
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में युवा नेता दीपांशु शर्मा को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की संस्तुति पर की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपांशु शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सहकारिता प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। दीपांशु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चारधाम यात्रा का सफल संचालन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।



