रिपोर्ट: साहिल लांबा
ऑपरेशन प्रहार: 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार और ‘नशा मुक्त देवभूमि मिशन’ के तहत अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए थाना झबरेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 12 जुलाई 2026 को झबरेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवपुर के पास छापेमारी कर अकबरपुर फाजिलपुर निवासी नकुल पुत्र मांगेराम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई को कांस्टेबल नसीबुद्दीन और कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने अंजाम दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।



