हरिद्वार के आरटीओ कार्यालय पर दलालों का कब्जा, 150 से अधिक दलाल सक्रिय। रिपोर्ट :अरुण कश्यप हरिद्वार !सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक रावत ने जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर रहते हुए एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की थी। जिसके बाद सैकड़ो दलालों की दुकान भी बंद हो गई थी । लेकिन अब फिर से हरिद्वार का एआरटीओ कार्यालय दलालों की जकड़ में है ,हरिद्वार के एआरटीओ कार्यालय में हर तरफ हर समय सैकड़ो दलाल घूमते हैं, खिड़कियों पर बैठे हुए कार्यालय के बाबू भी तब तक कोई काम नहीं करते जब तक आप किसी दलाल को अपने काम के लिए हायर नहीं…
Author: Satyam Express
बहादराबाद के सीधे विधायक के खासमखास भू माफिया की अवैध कालोनी पर बुलडोजर।। रिपोर्ट:दिशा शर्मा हरिद्वार। बहादराबाद में सोमवार को फिर एक बार हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का बुलडोजर रावली महदूद मे चल गया, इस दौरान सीधे विधायक के खासमखास एक भू –माफिया की अवैध कालोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया, रावली महदूद में पेट्रोल पंप की पीछे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में पवन पाल और चमन चौहान ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बना रहे थे, जिसे प्राधिकरण के अधिकारियों ने नोटिस देकर रोकना भी चाहा किन्तु फिर भी अवैध निर्माण जारी रहा तो प्राधिकरण द्वारा इस…
कैबिनेट ने आबकारी नीति पर लगाई मुहर, ओवर रेटिंग करने पर निरस्त होगा लाइसेंस … रिपोर्ट: अरुण कश्यप। देहरादून। नई आबकारी नीति पर कैबिनेट की मुहर लग गई है, सरकार ने शराब बिक्री में पारदर्शिता लाने और अनियमितताओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाए हैं। नई नीति में तहत धार्मिक स्थलों और उनके आसपास शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, उप दुकानों की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, जिससे अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।उत्तराखंड में नई आबकारी नीति से इस बार 5000 करोड़ से…
निकाय चुनाव आरक्षण रोटेशन नियमावली 2024 पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सरकार से एक हफ्ते में जवाब मांगा रिर्पोट दिशा शर्मा नैनीताल। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की आरक्षण रोटेशन नियमावली 2024 को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर आज नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने की, जिसमें राज्य सरकार से एक हफ्ते के भीतर शपथ पत्र दाखिल करने को कहा गया है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को सभी विजयी प्रत्याशियों को इस मामले की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि विजयी…
हरिद्वार। हरीद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक बेहद हैवानियत भरा मामला सामने आया है, जिसमें आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिक बच्ची को बेहोशी हालत में साथ लाकर थाना पथरी पर आकर सूचना दी गई कि दयानंद सिंह नाम के आदमी ने पीड़ित की 8 वर्षीय नाबालिक बेटी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है, इसके बाद आरोपी बच्ची का गला दबा कर भाग गया। बच्ची के पिता ने जब जंगल में आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ना चाहा तो…
उत्तरकाशी में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार और एस डी एम की बड़ी कार्रवाई,,, अवैध खनन पर 17.34 लाख रुपये जुर्माना, स्टोन क्रशर सीज *बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल पर अवैध खनन के आरोप में जुर्माना* रिपोर्ट: दिशा शर्मा उत्तरकाशी! उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी और जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़कोट के अंतर्गत ग्राम कोटियालगांव के जटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में जांच की। जांच के दौरान अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर ₹17,34,390 (सत्रह लाख चौतीस हजार तीन…
लव जिहाद : एक वर्ष तक हर्ष बनकर दुष्कर्म करता रहा था अफसान। पोल खुलने पर धर्म बदलने और जान से मारने तक की दे डाली धमकी। रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है,कल यानी गुरुवार को एक पीड़िता ने थाना कनखल पर आकर तहरीर दी कि पिछले एक वर्ष से एक व्यक्ति अपना नाम हर्ष बताकर शादी का झांसा दे रहा था और दुष्कर्म भी कर रहा था । पीड़ित ने बताया कि उसे दो महीने पहले ही यह जानकारी मिली ,कि हर्ष का असली नाम अफसान…
भाजपा के जिलाध्यक्ष की तलाश शुरू। कई के नामों की चर्चा पर अभी बंद है पिटारा। रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष पद के लिए कद्दावर नेता की तलाश शुरू हो गई है, इसके लिए बाकायदा जिला कार्यलय पार रायशुमारी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश संगठन से आए हुए पर्यवेक्षको ने जिला हरिद्वार के अपेक्षित पदाधिकारीयो से राय ली। प्रदेश से आए पर्यवेक्षक कैलाश पंत ने बताया कि जिला अध्यक्ष चयन के लिए न्यूनतम 6 वर्ष से पार्टी का प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य होने के साथ पार्टी का कोई ना कोई दायित्व हो अर्थात…
रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार।ज्वालापुर में बड़े पैमाने पर नारकोटिक्स दवाओं की खेप पकड़ी गई है,ज्वालापुर स्थित इंद्र मेडिकल स्टोर पर पर ANTF टीम ,ज्वालापुर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमे एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स, ड्रग इंस्पेक्टर और ज्वालापुर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर स्थित इंद्र मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाइयां बरामद की गईं। टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों की जांच की और मेडिकल स्टोर…
Crime haridwar:चार लाख की सुपारी लेकर की थी हत्या,,,,,,, पुलिस पर भी झोंकी फायर,,,,,, रिपोर्ट:दिशा शर्मा हरिद्वार।कोतवाली मंगलोर क्षेत्रान्तर्गत ताशीपुर पुल से आगे नहर पटरी पर पुलिस की चैकिंग देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की पहचान कुरूडी मंगलौर निवासी रोहित के रूप में हुई है जो कोतवाली मंगलौर में के गंभीर धाराओं मे वांछित था। चार लाख की सुपारी मिलने पर घायल बदमाश ने अपने साथी विक्की उर्फ विकास, दीपांशु, रिहान उर्फ अमन के साथ मिलकर दिनांक 19 फरवरी को अंकित…

