हरिद्वार।लंढौरा में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल नाम के एक निजी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बालिका के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। शिकायत पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्कूल शिक्षक ने बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया और घटना की जानकारी घर पर बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक इसरान पुत्र मुस्तकीम, निवासी भगवानपुर चन्दनपुर, थाना…
Author: Satyam Express
खुद को आग लगाने वाली विवाहिता की एम्स में उपचार के दौरान मौत – घरेलू विवाद के बाद उठाया था कदम – मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप गौरव कुमार हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के हेत्तमपुर गांव में कथित घरेलू विवाद के बाद खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने वाली विवाहिता की बुधवार को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला करीब 80 फीसदी तक जल चुकी थी। इधर, विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पूर्व में दर्ज…
सोशल मीडिया पर फैमस होने की चाह में स्टंटबाजी — हरिद्वार पुलिस ने दिखाया आईना। रिपोर्ट :अरुण कश्यप! हरिद्वार। सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के जुनून में युवाओं द्वारा की जा रही खतरनाक स्टंटबाजी का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मॉडिफाइड बाइकों को सीज कर तीन युवकों को चिन्हित किया है, जो इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट की वीडियो पोस्ट कर रहे थे।पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवालिक नगर, रामधाम कॉलोनी के कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं। कार्रवाई…
कबाड़ के गोदाम में मची अफरातफरी, मायापुर फायर स्टेशन की तत्परता से टला बड़ा हादसा रिपोर्ट — दिशा शर्मा हरिद्वार। देर रात लक्सर रोड स्थित बूढ़ी माता मंदिर के पास कबाड़ के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। धुआं और लपटें उठती देख लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल फायर स्टेशन मायापुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बहादराबाद घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुँचकर तेजी से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने मोटर फायर इंजन और…
5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पंजाब के DIG भुल्लर, सीबीआई की छापेमारी में निकले करोड़ों रुपए और लग्जरी सामान रिपोर्ट दिशा शर्मा पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुरुवार को सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भुल्लर पर फतेहगढ़ साहिब के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। जांच एजेंसी ने डीआईजी के साथ उनके कथित बिचौलिए कृष्णू, निवासी नाभा को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद…
रूड़की में अवैध दवाओं का बड़ा खुलासा! राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की मोहर लगी सरकारी दवाएँ बरामद, औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू रिपोर्ट दिशा शर्मा रूड़की, 14 अक्टूबर 2025। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुश्री अनीता भारती के नेतृत्व में औषधि विभाग हरिद्वार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सलीयर स्थित एम/एस फलक नाज़ नामक बिना लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएँ बरामद हुईं, जिनमें राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की आपूर्ति हेतु चिन्हित सरकारी दवाएँ भी शामिल थीं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान…
कोर्ट में पेशी पर आई महिला और उसके पिता से मारपीट – मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी हत्या की धमकी दी हरिद्वार (गौरव कुमार)। रुड़की कोर्ट में पेशी पर आई महिला और उसके पिता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू आदर्शनगर रुड़की निवासी सत्यपाल सिंह ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आकांक्षा चौहान 20 सितंबर को…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की बड़ी घोषणा। भैया दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश। जनपद हरिद्वार के सभी शासकीय कार्यालयों में रहेगा अवकाश, कोषागार और उप कोषागार रहेंगे खुले! रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार, 13 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आगामी भैया दूज पर्व के अवसर पर 23 अक्टूबर 2025 (दिन बृहस्पतिवार) को जनपद हरिद्वार में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार, शासन द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर निबंधित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इस क्रम में, जिलाधिकारी स्तर से पूर्व में दशहरा (महानवमी)…
महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर – मायके ने ससुराल पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया – झुलसी महिला का बयान: खुद लगाई आग, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप भी दर्ज , (गौरव कुमार)। सिडकुल क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जया मैक्सवेल अस्पताल बहादराबाद में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने देहरादून रेफर कर दिया। महिला करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने खुद ही आग लगाने की बात…
रेलवे ट्रैक किनारे प्लास्टिक की पन्नी में मिला नवजात शिशु, इंसानियत फिर हुई शर्मसार रिपोर्ट:अरुण कश्यप; हरिद्वार।हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। ब्रह्मपुरी स्थित जिला अस्पताल के पीछे, पोस्ट ऑफिस के पास रेलवे लाइन किनारे एक प्लास्टिक की पन्नी में नवजात शिशु मिला। राहगीरों की नज़र जब उस पन्नी पर पड़ी तो अंदर बच्चे को देखकर सबके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पार्षद सोहित सेठी ने तत्परता दिखाते…

