पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया आह्वान
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए ग्रामीण।
रिपोर्ट :*विनोद धीमान*(लक्सर)
सुल्तानपुर । प्रधान प्रतिनिधि आशीष कश्यप के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भोगपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी गोजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन लक्सर ब्लॉक के अधिकारी विनोद मिश्रा द्वारा किया गया।
वही वही कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए भारत विकसित चल रही यात्रा में उपस्थित होने के निर्देश दिए। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की गोजनाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरण की गई।कार्यक्रम में समाज कल्याण,पशुपालन, वाल विकास,मत्सम विभाग, उधान विभाग,कृषि विभाग,जलजीवन मिशन,लोक निर्माण विभाग,उद्योग विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वही ड्रोन के द्वारा खेतो पर कीटनाशकों के बचाव में छिड़काव कर ट्रायल किया गया।वहीं कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ऋषिपाल कश्यप प्रधान पति डॉक्टर राजेंद्र कश्यप प्रधान प्रतिनिधि आशीष कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ऋषि पाल राठौर दीपक सैनी प्रधान शाहपुर सीतला खेड़ा अंकित कश्यप जिला पंचायत सदस्य भोगपुर, बबलू अरविंदर सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।