उत्तराखंड के सात जिलों में अगले 24 घंटे में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी।
रिपोर्ट दिशा शर्मा
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों पर अनावश्यक न रुकने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।



