सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, चौकी में तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
श्यामपुर:
श्यामपुर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चौकी पर तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीघाट चौकी क्षेत्र में श्यामपुर कांगड़ी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार प्रवेश (40 वर्ष), निवासी चंडीघाट बस्ती (हाल पता कांगड़ी) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और चंडीघाट बस्ती के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। आक्रोशित लोग आरोपी कार चालक को सामने लाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद जब लोग शांत नहीं हुए, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
इसी दौरान कुछ महिलाओं ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे माहौल और बिगड़ गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ को वहां से खदेड़ा गया।
फिलहाल पुलिस ने मामले को नियंत्रण में कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
(एस पी सिटी का बयान)
👇👇👇👇👇👇👇👇
एस पी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूटी और कर की भिड़ंत के बाद एक स्थानीय युवक की मौत हो गई जिसके बाद भीड़ चौकी पर जमा हुई उनमें से एक दो शराबी लोगों ने पत्थर फेक दिए बाकी स्थिति सामान्य है



