तबादला: हरिद्वार से बागेश्वर भेजे गए सहायक अभियंता अब्दुल रशीद, संभालेंगे अधिशासी अभियंता का प्रभार
रिपोर्ट अरुण कश्यप
देहरादून। उत्तराखण्ड जल संस्थान मुख्यालय ‘जल भवन’, नेहरू कॉलोनी, देहरादून से जारी कार्यालय आदेश के तहत शाखा हरिद्वार (गंगा) में कार्यरत सहायक अभियंता अब्दुल रशीद का तत्काल प्रभाव से शाखा बागेश्वर स्थानांतरण कर दिया गया है।यह निर्णय प्रभारी अधिशासी अभियंता, उत्तराखण्ड जल संस्थान बागेश्वर दलीप सिंह बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के कारण लिया गया है।
आदेश के अनुसार, दलीप सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त होने वाले पद पर अब्दुल रशीद को शाखा बागेश्वर के अधिशासी अभियंता का प्रभार भी सौंपा जाएगा।



