तबादले:हरिद्वार पुलिस महकमे में फेरबदल, एसएसपी ने किए कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
*इन अधिकारियों के हुए तबादले*
निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष कोतवाली कलियर से हटाकर थानाध्यक्ष पथरी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को थानाध्यक्ष पथरी पद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक यशवीर को एसएसआई पथरी से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, लक्सर की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा फैसला
पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में चुस्ती लाने के उद्देश्य से किया गया है।
—



