हड़ताल खत्म:अब काम पर लौटेंगे लेखपाल व कानूनगो,
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार। खतौनी में जल्द अंश निर्धारण का कार्य पूरा कराई जाने के विरोध में तीन दिन के पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद शुक्रवार को लेखपाल और कानूनगो तहसीलों में अपने- अपने कामों पर लौट जाएंगे। लेखपाल व कानूनगो के कार्य बहिष्कार करने के बाद तहसील में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस कारण लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा था। अब कार्य बहिष्कार खत्म होने पर आमजन को भी राहत मिलेगी। हालांकि खतौनी में जल्द अंश निर्धारण का कार्य जल्द कराए जाने के विरोध में लेखपाल और कानूनगो का बहिष्कार जारी रहेगा।
जनपद हरिद्वार की सभी तहसीलों के लेखपाल और कानूनगो खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य जल्द पूरा कराई जाने के विरोध में तीन दिन के पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। जनपद हरिद्वार की सभी तहसील के लेखपाल और कानूनगो तीन दिनों तक रुड़की में पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहे। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने बताया कि खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य जल्द पूरा कराई जाने के विरोध में तीन दिन तक का पूर्ण कार्य बहिष्कार चेतावनी के रूप में किया गया था। बतादें कि कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में लेखपाल व कानूनगो के माध्यम से होने वाले अधिकतर कार्य अधर में लट गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में दूर दराज से काम कराने के लिए आने वाले लोगों को बिना काम कराए वापस ही लौटना पड़ रहा था।