मदन और प्रदीप के सिर पर कैबिनेट का ताज
रिपोर्ट अरुण कश्यप।
हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज हरिद्वार और रुड़की के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। सत्यम एक्सप्रेस की सुबह की खबर पर आखिरकार मुहर लग गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक और रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी देकर जिले को दोहरी सौगात दे दी।सुबह से ही सत्यम एक्सप्रेस ने संकेत दिया था कि इस बार हरिद्वार जनपद से कैबिनेट में बड़ा प्रतिनिधित्व देखने को मिल सकता है, जिस पर अब आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इस फैसले के बाद हरिद्वार और रुड़की दोनों क्षेत्रों में समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई और अपने नेताओं के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न मनाया।हालांकि मौसम ने भी आज अपना रंग दिखाया और इंद्रदेव की बारिश ने समारोह के उत्साह को थोड़ा थामने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ। हरिद्वार और रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के सम्मान और विकास की नई उम्मीद के रूप में देखा है।



