सबके लिए बड़ा सवाल: आखिर क्यों मैदान में उतरे खनन निदेशक लेघा
रिर्पोट अरुण कश्यप
हरिद्वार/देहरादून।
लक्सर क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब खनन विभाग की अगली नजर श्यामपुर और बुग्गावाला क्षेत्र पर टिक गई है। ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं,
खनन निदेशालय के शीर्ष स्तर से हुई इस सख्त कार्रवाई ने पूरे खनन कारोबार में हलचल मचा दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि खनन निदेशक को स्वयं मौके पर उतरना पड़ा।
भोगपुर क्षेत्र के कई स्टोन क्रेशर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सीज हैं। इसके बाद लक्सर तहसील क्षेत्र के स्टोन क्रेशर संचालक तेजी से कारोबार कर बड़े मुनाफे कमा रहे थे। सूत्र बताते हैं कि इसकी पूरी जानकारी खनन निदेशालय तक भी पहुंच चुकी थी। जिला खान अधिकारी मोहम्मद कासिम समय-समय पर कार्रवाई करते रहे, लेकिन माना जा रहा है कि शीर्ष स्तर इस कार्रवाई की गति और प्रभाव से संतुष्ट नहीं था।
इसी के चलते मंगलवार को खनन निदेशालय ने सीधे मोर्चा संभालते हुए लक्सर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि विभागीय हलकों में चर्चा है कि यह केवल नियमित कार्रवाई नहीं, बल्कि किसी बड़े अभियान की शुरुआत है।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई यहीं थमने वाली नहीं है। अवैध खनन के लिए लंबे समय से चर्चित बुग्गावाला क्षेत्र में भी जल्द बड़े स्तर पर छापेमारी और सख्त कार्रवाई हो सकती है।फिलहाल खनन कारोबारियों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विशेषज्ञ भी इस कार्रवाई के पीछे की रणनीति को समझ नहीं पाए है,,,,,,,



