हरिद्वार। कांवड़ मेले की भीड़ के साथ ही नशा तस्कर भी सक्रिय हो उठे। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने कलियर क्षेत्र से 21 किलो गांजे के साथ उत्तर प्रदेश के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गांजे की खेप कांवड़ मेले में चोरी छिपे बेची जानी थी।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार हरिद्वार पुलिस कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कलियर क्षेत्र में गांजे की बड़ी सप्लाई की गुप्त सूचना मिली। जिस पर एनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक नशा तस्कर को थाना कलियर क्षेत्र के ग्राम बेडपुर स्थित साहजीपीर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साबिर हुसैन पुत्र औसाब नबी उर्फ मुन्ना ख़ान निवासी विजयनगर सुदामापुरी गाजियाबाद बताया। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
एएनटीएफ टीम प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी इस गांजे की खेप को दिल्ली के एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे कलियर की ही रहने वाली एक महिला को सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।



