भाजपा नेता विक्रम भुल्लर के परिचितों पर फायरिंग,
महिला के पैर में लगी गोली
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल, आरोपियों की तलाश में जुटी।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा!
हरिद्वार। भाजपा नेता के परिचितों के साथ कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग की। जिसमें एक महिला के पैर में गोली लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कनखल थाना क्षेत्र के शमशान घाट इलाके में भाजपा नेता विक्रम भुल्लर के परिचितों के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक महिला के पैर में गोली भी लग गई। व्यापार मंडी के अध्यक्ष मृदुल कौशिका का कहना है कि फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



