भोगपुर में रात भर चला अवैध खनन का बड़ा खेल,
दर्जन भर जेसीबी मशीनों ने उजाड़ डाली ग्राम पंचायत भोगपुर की जमीन,
ग्राम प्रधान का बड़ा आरोप।
हिमगंगे का शराफ़त रहा, मास्टर माइंड।
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार।हरिद्वार तहसील के भोगपुर में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, अवैध खनन के इस खेल को कई सफेद पोश नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, और ये सफेद पोश नेता प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी रिश्तेदारी का रौब भी दिखाते हैं, इस सफेद पोश खनन माफिया ने गुरुवार की रातभर ग्राम पंचायत भोगपुर की भूमि पर एक दर्जन जेसीबी और लॉडर चलाकर कई कई फीट तक खोद कर वहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया है, जिसके बाद अब ग्राम प्रधान भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कल रात भर ग्राम पंचायत की भूमि से अवैध खनन हुआ है जिसकी शिकायत चौकी पुलिस को की गई अब उच्चाधिकारियों को भी की जाएगी,अवैध खनन कर के सारी खनन सामग्री हीमगंगे स्टोन क्रेशर पर डाली गई है,ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे तक अवैध खनन का ये काम चला है,आशीष कुमार ने बताया कि आज जिलाधिकारी से मिलकर अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी,
आपको बता दें कि भोगपुर ग्राम पंचायत में हिमगंगे स्टोन क्रेशर के नाम से एक प्लांट पिछले कई सालों से संचालित किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि जिसके संचालक शराफत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी हैं,
और इनके संबंध स्थानीय हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत से भी मधुर हैं, यह स्टोन क्रेशर अवैध खनन के चलते कई बार सीज हो चुका है किंतु हर बार अपनी बड़ी पकड़ के चलते फिर से इसके संचालक द्वारा इसे खुलवा लिया जाता है,
करीब एक सप्ताह पूर्व ही इस स्टोन क्रशर की सील खुली है और दबंगता देखिए की फिर से इतने बड़े पैमाने पर अवैध कानून शुरू कर दिया गया,
जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम ने कहा है कि शीघ्र ही पैमाइश कराकर इस स्टोन क्रेशर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



