मां के साथ उठेगा बेटे का जनाजा,
रिपोर्ट:दिशा शर्मा
पथरी। पथरी के गांव पदार्था वन गुर्जर बस्ती में एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। माता की सूचना मिलने के बाद केदारनाथ से लौट रहे उसके बेटे की भी गाड़ी टेम्पू ट्रेवलर डोलिया देवी मंदिर के नजदीक गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया है। म्रतक के परिजन शव लेने के लिये
अस्पताल पहुंचे रहे है। मां बेटे को एक साथ दफन किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार वन गुर्जर बस्ती पदार्था निवासी वहीदा 70 वर्ष पत्नी हमीद की बीमारी के चलते गुरुवार को अचानक मौत हो गई। महिला का बेटा टेम्पू ट्रेवलर चालक दिलशाद 45 वर्ष है जो चार धाम यात्रा में यात्रियों को लेकर केदारनाथ गया हुआ था। परिजनों ने माता की मौत की खबर उसको दी तो वह यात्रियों को केदारनाथ छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहा था। वापस लौटते समय केदार हाइवे पर डोलिया देवी मंदिर के नजदीक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना फाटा पुलिस को दी जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू कर व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को रुद्रप्रयाग अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस ने घटना की सूचना म्रतक के परिजनों को दी तो वह शोक में डूब गए। वही, घटना की सूचना पाकर क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी व्यक्ति का शव लेने रुद्रप्रयाग पहुंचे रहे है। म्रतक के भाई इरशाद अली ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि माता का जनाजा भी भाई के आने पर ही दफन किया जायेगा। घटना से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
फेरूपुर चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है।