JK टायर हड़ताल: अब कर्मचारियों ने दी महापंचायत की चेतावनी,
रिपोर्ट: नीरज कुमार शर्मा।
लक्सर। लक्सर की जे के टायर कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा एग्रीमेंट सहित अपनी 18 सूत्रीय मांगों को पिछले 13 दिन से धरना दिया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकला है। कर्मचारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आगामी 7 अप्रैल को आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर भी रणनीति शुरू कर दी है।
बताते चलें कि एक स्थानीय फैक्ट्री में हजारों कर्मचारी कार्य करते हैं। लेकिन कर्मचारियों के मुताबिक पिछले 1 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अभी तक कर्मचारियों का एग्रीमेंट नहीं किया गया है। कर्मचारी ने इस बाबत प्रबंधन से बात की तो प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी से नाराज होकर फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा विगत 17 मार्च से फैक्ट्री गेट के बाहर धरना दिया जा रहा है। लेकिन अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारी की मांग को नहीं माना है। जिसके चलते धरना लगातार जारी है। शनिवार को भी हजारों की संख्या में कर्मचारियों का जन सैलाब लक्सर कस्बे में उमड़ गया था। कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कस्बे के बालावाली तिराहे पर पहुंचकर नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया था। वहीं रविवार को भी हजारों की संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने कहा की फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कुठाराघात कर रहा है और उनका हक मारने की कोशिश में लगा हुआ है। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह फैक्ट्री से टर्मिनेट किए गए तीनों कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाता और उसे लिस्ट को नहीं हटाया जाता जिसमें कर्मचारियों के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई करने की मंशा फैक्ट्री प्रबंधन की है और साथ ही उन्होंने फैक्ट्री के कुछ अधिकारियों को भी तत्काल हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अप्रैल को लक्सर क्षेत्र के अलावा सहारनपुर में उत्तर प्रदेश से भी अनेक ग्रामीण उनकी महापंचायत में जुटेंगे। जिसमें आर पार की लड़ाई की जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी की शासन व प्रशासन कान खोलकर सुन ले कि उस दिन कर्मचारी किसी के भी रोकने से नहीं रुकेंगे और आर पार की लड़ाई लड़ अंतिम निर्णय लेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, निशांत चौधरी, विजेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, सतवीर चौधरी, जसवीर, बिजेंदर सिंह, महकार सिंह, राजेश, निशांत उर्फ निशु, देवेंद्र, अमित कुमार, ओमवीर सिंह, अक्षय कुमार, नितिन कुमार, मोहन, शेर सिंह, धर्मेंद्र, अमित, संदीप, तेजपाल, राजेश, अनिल कुमार, प्रवेश कुमार, अजय, धर्मवीर, आजाद सिंह, अरविंद सिंह, आदि हजारों शामिल रहे।