Jk टायर: कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,
कर डाला पुतला दहन।
सड़को पर कर्मचारियों का सैलाब।
रिपोर्ट :नीरज कुमार
लक्सर।टायर कम्पनी के कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को लक्सर की सड़को पर दिखाई दिया,
कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज कर्मचारियों ने धरना स्थल से लक्सर कस्बे के बालावाली तिराहे तक जुलूस निकाला तथा इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन का पुतला फुककर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से एक स्थानीय फैक्ट्री की 14 श्रमिक यूनियनों द्वारा अपने वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है। कई दिन पहले फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा हाई कोर्ट के आदेश का वाला देते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने धरने को फैक्ट्री गेट से दूर कर दिया था। लेकिन धरना लगातार जारी है। इसी से नाराज शनिवार को नाराज कर्मचारियों ने धरना स्थल से कस्बे के बालावाली तिराहे तक फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया और बालवाली तिराहे तक जुलूस के रूप में पैदल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां पर बैठक आयोजित कर फैक्ट्री प्रबंधन का पुतला फूंककर गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना था की फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। कर्मचारियों द्वारा कई-कई घंटे काम कर दिए जाने के बाद उन्हें सही वेतन नहीं मिल रहा है और वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना था की फैक्ट्री प्रबंधन मनमानी ढंग से कर्मचारियों को हटाने में लगा हुआ है, जबकि वह कर्मचारी फैक्ट्री के खिलाफ बाहर बैठे आंदोलन कर रहे हैं। उनकी इसमें क्या गलती है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती धरना लगातार जारी रहेगा। इसके बाद पुतला फूंककर वह वापस धरना स्थल पर बैठ गए। इस मौके पर किसान नेता कीरत सिंह, सतवीर सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, निशांत कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, सत्यवीर चौधरी, सहीपाल सिंह, सुधीर कुमार, कप्तान सिंह, रामकुमार, निशांत, अंकित, ओमवीर, राजेश, सुमित, दीपक व अमित आदि अनेक शामिल रहे इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।