फर्जी खबरों पर लगा विराम
राजीव शर्मा ने जीता शिवलिकनगर
रिपोर्ट :दिशा शर्मा
हरिद्वार। आखिरकार हरिद्वार जनपद में भाजपा का खाता शिवालिक नगर के रूप में खुला है जहां भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसी प्रत्याशी महेश राणा को 2000 वोटो से हरा दिया ।
आपको बता दें कि करीब 3 घंटे से सोशल मीडिया में फर्जी खबरें फैल रही थी कि शिवालिक नगर पालिका को महेश प्रताप राणा ने जीत लिया है लेकिन अंतिम राउंड की गिनती के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाई जिसमें शिवालिक नगर पालिका का चुनाव राजीव शर्मा ने 2000 वोटो से जीत लिया



