असम, हरियाणा उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आती थी लड़कियां,

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
रुड़की के श्रीनिवास होटल में छापेमारी के दौरान 8महिलाएं और 5 पुरुष गिरफ्तार।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा
रुड़की/हरिद्वार। रुड़की के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित श्रीनिवास होटल में गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा, जहां से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 8 महिलाएं और 5 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य आरोपी राजा उर्फ रांझा निवासी पाड़ली गुज्जर और निक्की कल्लू उर्फ दीपक पिछले कई वर्षों से अंतरराज्यीय गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली सहित कई राज्यों से महिलाओं को लाकर रुड़की और आस-पास के होटलों में अवैध धंधे के लिए आपूर्ति करते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।गिरफ्तार अन्य आरोपियों में हैदर अली, सिद्धांत, रविकांत और लक्की शामिल हैं। यह सभी विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं।
छापेमारी में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, तथा रीना रावत, कांस्टेबल रनवीर, भूपेंद्र, चालक विशु और राकेश, जयराज, शशिबाला शामिल रहे,



