

अब हरिद्वार में यहां चला धामी सरकार
बुल्डोजर!
रिपोर्ट:दिशा शर्मा


हरिद्वार, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अब हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुलडोजर चला है, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जों पर जेसीबी गरजी और कुल 3130 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
तहसील रुड़की के लंढौरा मार्ग स्थित खसरा संख्या 129 से 2510 वर्ग मीटर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए सरकारी भूमि का बोर्ड लगाया गया। वहीं, भगवानपुर तहसील के झीड़ियान ग्रांट गांव में डॉ. अंबेडकर पार्क की 620 वर्ग मीटर भूमि से अतिक्रमण हटाकर ग्राम सभा को सौंप दी गई।
इसके अलावा नौकराग्रांट गांव में अवैध कब्जेदारों जोगेश कंबोज और सरदार मित्तर सिंह द्वारा किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर ग्राम समाज की भूमि को मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार यूसुफ अली, अनिल गुप्ता, राजस्व निरीक्षक लेख चंद गुप्ता, ओमप्रकाश, पटवारी सुभाष चौहान, दाउद अली, संजय, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



