“पाख पंचायत से सुनील दत्त त्रिपाठी ने ठोका प्रधान पद का दावा, गांव के विकास का दिया भरोसा”
रिपोर्ट अरुण कश्यप
ग्राम पंचायत पाख में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सुनील दत्त त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। उन्होंने ग्राम सभा के समस्त नागरिकों, युवा साथियों, माताओं और बहनों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील की है।
सुनील दत्त त्रिपाठी ने कहा कि वे हमेशा गांव के हर गंभीर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े रहे हैं। चाहे पानी की समस्या रही हो, बंदरों और जंगली सूअरों से फसल बचाने की चुनौती, या फिर पाख से फ्लेंडा जाने वाले पानी को रोकने की लड़ाई — उन्होंने हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभाई है।उन्होंने गांव में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों जैसे पंडवारत, होम, चौरा माँ काली मंदिर निर्माण में भी सक्रिय सहभागिता निभाई है। साथ ही गांव के स्कूलों में बच्चों के कार्यक्रमों में उत्साहवर्धन के लिए भी वे लगातार सक्रिय रहे हैं।
राशन कार्ड सत्यापन, बीपीएल सूची में गरीब परिवारों का नाम जोड़वाना, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और स्थायी निवास बनवाने, कन्याधन योजना के तहत पात्रों को लाभ दिलवाने, विधवा, वृद्ध और निराश्रित पेंशन योजनाओं में सहयोग करने जैसे कई जनकल्याणकारी कार्यों में उन्होंने सक्रिय भागीदारी की है। गांव की गलियों और रास्तों की सफाई और मरम्मत के लिए भी उन्होंने निजी और विभागीय स्तर पर प्रयास किए हैं।
त्रिपाठी ने स्वयं को एक पढ़ा-लिखा, संघर्षशील, व्यवहारकुशल और गांव की समस्याओं से भली-भांति परिचित उम्मीदवार बताते हुए जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “मुझे आप सभी से केवल अपेक्षा नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप गांव के भविष्य के लिए एक शिक्षित और समझदार प्रतिनिधि का चयन करेंगे।”
ग्राम पंचायत पाख में अब यह देखना रोचक होगा कि जनता इस युवा उम्मीदवार के विकास के दावों और कार्यों को किस प्रकार समर्थन देती है।



