खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी ।
रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार ! बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है



