- शालिनी, सुमन,ममता, बबीता गंदे काम में थी लिप्त,
-
नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार। नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास तांगा स्टैंड से अश्लील इशारे और बातें कर राहगीरों को बहलाने-फुसलाने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सुनील पंत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे गश्त के दौरान शिवमूर्ति चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे गेट नंबर-5 के पास तांगा स्टैंड पर कुछ महिलाएं अशोभनीय हरकत कर रही हैं।
सूचना पर महिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान ममता (28) निवासी बिजनौर, शालिनी शर्मा (40) निवासी सहारनपुर, सुमन (35) निवासी पानीपत, और बबीता (35) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



