सड़ा-गला शव बंद मकान से बरामद,
दहेज हत्या की आशंका।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा
हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा, नबी कॉलोनी में बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस तक सूचना पहुंची,
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मकान का ताला तुड़वाया तो अंदर एक नवविवाहिता का सड़ा-गला शव मिला। जिसकी मौत करीब तीन दिन पहले हो चुकी थी,
पुलिस के अनुसार मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी भिजवाया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है।
मृतका की बड़ी बहन तरन्नुम ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मृतका का पति दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। हाल ही में एक लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से मृतका का कोई संपर्क नहीं हो पाया। आज जब वह रामपुर से मंगलौर पहुंची, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।
एसपी देहात शेखरचन्द सुयाल ने बताया कि मृतका के पति की तलाश की जा रही है, जो फिलहाल फरार है। मामले की गहन जांच जारी है।



