14वीं बार मिली पैरोल: 40 दिन के लिए जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख राम रहीम
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हैं। इस बार उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। यह 14वीं बार है जब उन्हें जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई है। राम रहीम वर्तमान में हरियाणा की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे हैं।
गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म और एक पत्रकार की हत्या के मामलों में दोषी ठहराया गया था। इन संगीन अपराधों के चलते उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बावजूद उन्हें समय-समय पर पैरोल मिलती रही है, जिससे कई बार विवाद भी खड़े हुए हैं।
राम रहीम के जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला, जबकि सामाजिक और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।
प्रशासन ने पैरोल अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।



