पथरी थाना क्षेत्र में दबंगों का खौफ:
अब आपदा मित्र को मारी गोली

रिपोर्ट :दिशा शर्मा
हरिद्वार!बिशनपुर कुंडी आपदा राहत चौकी पर तैनात आपदा मित्र शिवम कुमार पर एक देर रात हमला हुआ है। ग्राम सज्जनपुर पीली निवासी शिवम कुमार, पुत्र पुष्पेंद्र कुमार, बीती रात करीब 10 बजे बिशनपुर कुंडी स्थित बाढ़ चौकी पर नाइट ड्यूटी के लिए अपने घर से अकेले जा रहे थे। तो उनपर हमला हो गया,
जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जब शिवम रास्ते में जब वे कटारपुर के जंगलों के समीप पहुंचे, तभी उसपर गोली हमला हुआ
हमले से घबराया शिवम दौड़कर बिशनपुर कुंडी बाढ़ चौकी तक पहुंचा,। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मियों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इतने में पथरी थाना पुलिस को सूचना दी गई जहां से आए पुलिसकर्मियों ने शिवम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन नीचे अस्पताल ने मामला गंभीर पाते हुए उसे जॉली ग्रांट रेफर कर दिया ।
शिवम का आज ऑपरेशन होगा मीरा रावत ने बताया कि इस मामले में जल्दी ही हम लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।



