11 साल की मासूम के साथ मस्जिद में चार ने किया दुष्कर्म
बनाया दुष्कर्म का वीडियो भी
रिपोर्ट:दिशा शर्मा!
रुड़की के गुलाब नगर में स्थित एक मस्जिद में 11 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का सिलसिला पिछले चार माह से चल रहा था बता दें कि क्षेत्र का एक 11 साल का नाबालिग किशोर धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए मस्जिद में जाता था। आरोप है की मस्जिद में अंजान देने वाले मुअज्जिन के कमरे में उसकी अनुपस्थिति में चार आरोपी नाबालिग किशोर को कमरे में ले जाते थे और उसके साथ दुष्कर्म करते थे। यह सिलसिला पिछले चार महा से चल रहा था आरोप यह भी है कि एक आरोपी के द्वारा दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया है। किशोर कुछ दिनों से काफी डरा हुआ नजर आ रहा था। साथ ही रात के समय उसे नींद भी नहीं आ रही थी। जिसको देखकर उसके पिता को शक हुआ। जिसके बाद पिता ने पूछताछ की तो नाबालिग किशोर ने पूरी आप बीती अपने पिता को बताई। जिसके बाद पिता के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



