मनसा देवी हादसे की हाईकोर्ट की निगरानी में हो जांच: गोदियाल।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा।
देहरादून!कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मनसा देवी हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह घटना सुरक्षा चूक का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इंतजाम होते तो आठ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। गोदियाल ने मजिस्ट्रेट जांच को नाकाफी बताते हुए हाई कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने अर्धकुंभ और नंदा राजजात जैसे बड़े आयोजनों की तैयारी पर भी सवाल उठाए। शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 550 विद्यालयों को गोद देना सरकार की विफलता का प्रमाण है। वहीं पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों और पंचायत चुनावों में पारदर्शिता की कमी पर भी गंभीर आरोप लगाए। गणेश जोशी की संपत्ति की जांच में सरकार की चुप्पी पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री को घेरा।



