हरिद्वार। ज्वालापुर बाईपास मार्ग पर एक कांवड़िए ने किसी धारदार चीज से खुद को घायल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में कावड़िए को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार दोपहर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के हरिलोक तिराहे के पास कांवड़ ड्यूटी में लगे अपर उप निरीक्षक अनिल सैनी, चेतक कर्मचारी कांस्टेबल मनोज डोभाल,रोहित कुमार को एक कांवड़िए घायलावस्था में मिला। बताया जा रहा है कि उसने किसी धारदार चीज से खुद का गला काट लिया। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।
जिस वक्त पुलिसकर्मी कांवड़िए को अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने खुद को अस्पताल ले जाने से भी मना कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि कांवड़िए ने कोई ज्यादा नशा कर लिया होगा जिसके चलते उसने खुद से ऐसी जानलेवा हरकत कर डाली। घायल कावड़ यात्री की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र बलवान सिंह निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में की गई। पुलिस ने घायल कांवड़िए के परिजनों को सूचित कर दिया है।



