आखिर जवाबदेही से क्यों बचते जिला पंचायत हरिद्वार अपर मुख्य अधिकारी।
रिपोर्ट :दिशा शर्मा
हरिद्वार। एक –एक वर्ष में करोड़ तक की सरकारी धनराशि के उल झूल काम करा कर ठिकाने लगाने वाले जिला पंचायत के अधिकारी अक्सर अपनी जवाबदेही से बचते हुए नजर आते है !
सवालों का जवाब न देना पड़े इसके लिए जिला पंचायत के अधिकारी के पास नए नए बहाने हमेशा तैयार रहते है ।
जिला पंचायत को कितनी धन राशि आवंटित होती है और कितनी वो खर्च करते है ,इसकी जानकारी सिर्फ जिला पंचायत के अधिकारी के अलावा किसी को भी नहीं पता होती ।
और जब इसने सवाल जवाब किए जाए तो ये लोग यह कह कर पल्ला झाड़ देते है कि हम लोग किसी तरह की बयान बाजी करने का अधिकार नहीं है , वर्तमान समय में अपर मुख्य अधिकारी का पद भार संभाल रहे संजय खंडूरी का हाल तो सबसे बुरा है, यह ऊंची राजनीतिक पहुंच रखने वाले संजय खंडूरी पत्रकारों तक को कोई जानकारी नहीं देते तो उनके ऑफिसों के दरवाजे आम जनता के लिए कैसे खुले रहेंगे,
एक अधिकारी होने का गुरुर इनके आंखों में साफ झलकता है जहां इन्हें सरल स्वभाव रखना चाहिए वहां यह अपनी कठोरता से लोगों को अक्सर अपने कार्यालय से निराश करके भेजते हैं,जिला पंचायत हरिद्वार में कई तरह के भ्रष्टाचार भी फैले हैं जिनकी भनक शायद जिला पंचायत अध्यक्ष तक को नहीं।



