गणेश वैद
हरिद्वार। एक गुप्त सूचना पर आबकारी विभाग ने हरिद्वार की दो दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब व बीयर बरामद की। इनमें एक दूध की डेयरी व दूसरी मोबाईल शॉप है।
जानकारी के मुताबिक जिला आबकारी विभाग को सूचना मिली कि रानीपुर मोड़ के पास कुछ दुकानों पर गुपचुप तरीके से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र बिंजोला के नेतृत्व में आबकारी टीम ने रानीपुर मोड़ स्थित शंकर डेयरी व मोबाइल शॉप पर छापा मारा तो आबकारी विभाग टीम भी हैरान रह गई। छापे के दौरान टीम को वहां अलग अलग मार्का की भारी मात्रा में शराब व बीयर मिली। जिन्हे टीम द्वारा जब्त कर उक्त दुकानदारों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजौला ने बताया कि टीम द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से अवैध शराब कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा।



