डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश:
आधी रात को चला प्रशासन का डंडा, कई जेसीबी और पोकलैंड स्टोन क्रेशर सहित सीज,

रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार।शनिवार की देर रात जिला प्रशासन का डंडा अवैध खनन पर चला। जिसमें दो स्टोन क्रेशर सहित कई जेसीबी पोकलैंड मशीनों के साथ साथ डंफर भी सीज हो गए,
जानकारी देते हुए जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश है कि किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होना चाहिए,
इसीलिए हम छोटी से छोटी शिकायत का भी संज्ञान लेकर हर समय कार्रवाई के लिए तैयार रहते हैं,शनिवार को भी देर रात मिली सूचना के बाद तहसील-हरिद्वार के ग्राम भोगपुर में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गई,
अवनी स्टोन क्रेशर के पास हुई इस छापेमारी में मौके पर अवैध खनन करते एक पोकलैंड, 2जे०सी०बी मशीन,3 डम्पर,2 बड़े दस टायरा वाहन,
तथा पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज किए गए,
इसके साथ ही अवैध खनन की जांच अभी एक एक ऐसे स्टोन क्रेशर के खिलाफ भी चल रही है जो पहले से ही सीज है,
टीम में सर्वेयर विवेक कुमार पीआरडी कांस्टेबल पदम कुमार आदि शामिल रहे।



