हरिद्वार तहसील का ये स्टोन क्रेशर बना अवैध खनन का बड़ा गढ़,
ग्रामीणों को ढेरों समस्याएं
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार ।हरिद्वार तहसील क्षेत्र का एक स्टोन क्रेशर संचालक बड़े पैमाने पर राजस्व को चूना लगा रहे हैं ,ये स्टोन क्रेशर स्वामी पिछले लंबे समय से सभी नियमों को ताक पर रखकर अपने क्रेशर परिसर में ही बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहा है
Tj नाम से संचालित इस स्टोन क्रेशर पर दिन-रात जेसीबी और पोकलैंड मशीन से अवैध खनन हो रहा है नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि इस स्टोन क्रेशर के स्वामी की बड़ी साथ गांठ है जिस कारण से इस स्टोन क्रेशर के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है अपने कैंपस में इसने कई 100 मीटर तक कई मीटर गहराई तक गहरे गड्ढे कर अवैध खनन किया है जिसे लेकर कहीं प्रशासनिक अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं हालांकि बातचीत के दौरान हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है इसके अलावा जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम ने भी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है



