वेडिंग पॉइंट में लगी भीषण आग;5 वाहन हुए जलकर खाक;लाखों के नुकसान का अनुमान
सामने स्थित आरपीएस स्कूल ने एहतियातन तौर पर कराई छुट्टी,
आगजनी की घटना के चार घंटे उपरांत भी 20 से ज्यादा अग्निशमन गाड़ियां नहीं पा सकी आग पर काबू
रिपोर्ट दिशा शर्मा
ऋषिकेश। आरपीएस पब्लिक स्कूल के पास एक वेडिंग पॉइंट में भीषण आग लग गई। घटना में एक मोटरसाईकिल सहित 5 वाहन जल गए। वेडिंग पॉइंट में रखा लाखों रुपए का माल भी जलकर स्वाहा हो गया।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है। जहां आरपीएस पब्लिक स्कूल के सामने स्थित वेडिंग पॉइंट में अचानक भीषण आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि वेडिंग पॉइंट में रखा लाखों का टेंट का सामान भी जलाकर राख हो गया। वही घटनास्थल के करीब खड़ी 4 वाहन व एक मोटरसाइकिल भी जलकर स्वाहा हो गई।
घटना की सूचना पर दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाडियां मौके पर पहुंची। जहां कई घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर मौजूद दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे थे।



