दुःखद खबर: पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा पत्थर, महिला की मौत
– जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही थी कार,
कार में सवार दो यात्री गंभीर हुए घायल
वैशाली शर्मा
हरिद्वार। बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको नजदीकी अस्पताल पीपलकोटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन हरियाणा का है। सोमवार को सुबह पातालगंगा के पास पयर्टक हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात हुई बारिश से जगह-जगह चट्टान टूटने से पत्थर भी गिर रहे हैं। जिसकी चपेट में यात्रियों का वाहन भी आ गया। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं जगह-जगह से नुकसान भी हो रहा है।