

Big news:अब बुरे फंसे सीधे विधायक !
आदेश चौहान सहित 6 लोगों का सीबीआई कोर्ट ने सुनाई सजा।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा!
देहरादून/हरिद्वार: रानीपुर से भाजपा के विधायक आदेश चौहान को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है, और 6 महीने की सजा सुनाई है।
उनके साथ उनकी भतीजी दीपिका और चार अन्य लोग भी दोषी पाए गए हैं।
इस केस में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि बाकी दो पुलिसकर्मी, दिनेश और राजेंद्र, को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है।
यह मामला मारपीट और दहेज उत्पीड़न के विवाद से शुरू हुआ था। विधायक आदेश चौहान की भतीजी दीपिका के पति मनीष की शिकायत के बाद हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।
सीबीआई की जांच के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया और एक-एक साल की सजा सुनाई



